छत्तीसगढ़ में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, उमस से मिलेगी राहत लेकिन कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ के लोगों को कुछ दिनों से चली आ रहा गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 सितंबर को भी प्रदेश में कई जगहों पर बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. रायपुर में भी अगले कुछ दिनों तक बादल और बारिश का सिलसिला बने रहने का अनुमान है.

आज कैसा रहेगा मौसम

बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में आज, 13 सितंबर 2026 को अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है. आज का अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने का अनुमान है. बताते चलें कि रायपुर, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर, कोरबा और महासमुंद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, बाकि जिलों में बारिश की उम्मीद न के बराबर है.

बीते दिन भी हुई थी बारिश

छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से उमस देखी जा रही थी. इसी बीच लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल गई है. बीते दिन कई इलाकों में बारिश देखने को मिली. वहीं, बारिश और बादलों के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि बारिश के बीच वातावरण में नमी अधिक रहने से कुछ इलाकों में उमस बनी रह सकती है.

अचानक क्यों बदल रहा मौसम ?

मौसम में बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में सक्रिय मौसम प्रणाली को बेहद अहम माना जा रहा है. इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं. मौसम विभाग ने 12 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी भी दी है.

  • Related Posts

    महासमुंद में सरकारी योजना का बड़ा मामला: दो बच्चों की 14 बार शादी दिखाकर 91 लाख निकालने का आरोप, तीन साल से जांच अधूरी

    महासमुंद। सरकारी योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद विभागीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे है। आरोप है कि रिकॉर्ड…

    Read more

    महासमुंद में सरकारी योजना के 91 लाख रुपये पर सवाल: दो बच्चों की 14 बार शादी दिखाने का आरोप, 7 दिन की जांच 3 साल बाद भी अधूरी

    महासमुंद :  सरकारी योजना से जुड़ा कथित फर्जीवाड़ा अब जांच प्रक्रिया की सुस्ती को लेकर भी सवालों में है। आरोप है कि दो बच्चों की अलग-अलग रिकॉर्ड में कुल 14…

    Read more