इलाज के बाद 23 सितंबर को रायपुर लौटेंगे किरण सिंह देव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर अटकलों पर विराम

रायपुर। सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव अब स्वास्थ्य लाभ के बाद छत्तीसगढ़ लौटने जा रहे है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक वे 23 सितंबर को दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात करीब 8 बजे रायपुर पहुंच सकते है। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर तैयारी की है।किरण सिंह देव के लौटने के साथ प्रदेश भाजपा संगठन को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी विराम लगने की स्थिति बन गई है। वे स्वास्थ्य लाभ के बाद संगठन की जिम्मेदारी फिर से संभालेंगे।

29 जुलाई को ललितपुर में हुआ था हादसा

किरण सिंह देव 29 जुलाई को परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी इनोवा ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में उन्हें चोट आई थी और प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था।बाद में उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। हादसे के बाद से वे दिल्ली में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।

दिल्ली में लगातार मिलते रहे भाजपा नेता

स्वास्थ्य लाभ के दौरान दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में भाजपा के कई नेताओं और पदाधिकारियों ने किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी उनसे मुलाकात की थी।अब उपचार के बाद उनकी वापसी की तारीख तय हो गई है। रायपुर पहुंचने के बाद उनके प्रदेश संगठन की गतिविधियों में फिर सक्रिय होने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार, नए एयरपोर्ट और हेलीपैड की तैयारी तेज…छोटे शहरों तक पहुंचेगी उड़ान

     छत्तीसगढ़ :  हवाई सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। छोटे शहरों और दूरस्थ इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार और…

    Read more

    रायपुर में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल…बीच-बचाव कर रहा पुलिस जवान भी चोटिल

     रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ने का मामला सामने आया है। सड़क पर लगने वाले सब्जी बाजार को…

    Read more