महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू का दो दिवसीय बस्तर प्रवास, बस्तर दशहरा में होंगी शामिल

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू (कैबिनेट मंत्री दर्जा) 22 और 23 अक्टूबर को बस्तर प्रवास पर रहेंगी। इस संबंध में महिला आयोग द्वारा दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार डॉ. साहू 22 अक्टूबर गुरुवार को दोपहर 1 बजे रायपुर मुख्यालय से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी और शाम 5:30 बजे सर्किट हाउस जगदलपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी।

23 अक्टूबर शुक्रवार को उनका कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा। प्रातः 9:50 बजे वे सर्किट हाउस से मां दंतेश्वरी हवाई अड्डा के लिए रवाना होंगी। वहां प्रातः 10:05 बजे महामहिम राष्ट्रपति के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पश्चात प्रातः 10:50 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगी।

दर्शन के बाद प्रातः 11:20 बजे वे सिरहासार भवन में विश्व प्रसिद्ध मुरिया दरबार कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। दोपहर 12:10 बजे से 2:50 बजे तक लाल बाग ग्राउंड में आयोजित दशहरा प्रदर्शनी और बस्तर दशहरा के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगी।

कार्यक्रम के बाद दोपहर 2:55 बजे वे पुनः मां दंतेश्वरी हवाई अड्डा पहुंचेंगी और दोपहर 3:10 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। शाम 7:30 बजे रायपुर आगमन होगा।

महिला आयोग के सचिव ने सभी संबंधित जिलों रायपुर, धमतरी, बालोद, कांकेर, कोण्डागांव और बस्तर के कलेक्टर, एसपी और प्रोटोकॉल अधिकारियों को सुरक्षा, फॉलो पायलट वाहन और सर्किट हाउस में दो कक्ष आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    दिवाली पर घर जाना पड़ेगा महंगा! रायपुर से फ्लाइट टिकट के दाम में भारी उछाल, बुकिंग से पहले जान लें ये बात

     रायपुर। दिवाली पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए इस बार हवाई सफर जेब पर भारी पड़ सकता है। त्योहारी सीजन में ट्रेनों की सीटें पहले से…

    Read more

    दुर्गा विसर्जन के दौरान हथियार लहराने का आरोप, विरोध करने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

     धरसींवा। रायपुर के नजदीक औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में दुर्गा विसर्जन के दौरान विवाद के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

    Read more