रायगढ़ के धनागार गांव में मिला दुर्लभ रेड सैंड बोआ, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के धनागार गांव में दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप मिलने से लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। स्थानीय जानकारी के मुताबिक, इस प्रजाति का सांप करीब 10 साल बाद क्षेत्र में दिखाई दिया है।

विनीतेश की टीम ने किया रेस्क्यू

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले विनीतेश और उनकी टीम को धनागार गांव में रेड सैंड बोआ सांप मिला था। इसके बाद सर्प रक्षक समिति की टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया।रेस्क्यू के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास वाले वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया, ताकि वह सुरक्षित रह सके।

वन्यजीव संरक्षण के लिए रेस्क्यू अहम

रेड सैंड बोआ अपनी खास पहचान और दुर्लभता के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। ऐसे में रिहायशी इलाकों में सांप मिलने पर उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम की मदद लेना जरूरी है।इस तरह के सुरक्षित रेस्क्यू वन्यजीवों की रक्षा करने और उन्हें उनके प्राकृतिक वातावरण में वापस पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

Related Posts

तेंदुए की गुर्राहट से कांपा कवर्धा, डरावनी आवाज और आहट CCTV कैमरे में हुई कैद

कवर्धा. शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर एक बार फिर चचाओं का बाजार गर्म हो गया है. पिछले दो महीनों के भीतर यह तीसरी…

Read more

दिवाली से पहले करोड़ों किसानों को तोहफा! इस दिन जारी होगी पीएम किसान की 24वीं किस्त

PM Kisan 24th Installment Date: केंद्र सरकार देश के करोड़ों किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रही है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में…

Read more