CM विष्णुदेव साय आज महासमुंद और दुर्ग के दौरे पर, रामचंडी दिवस और मड़ई मेला सम्मेलन में होंगे शामिल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार, 24 अक्टूबर को महासमुंद और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बसना क्षेत्र में आयोजित रामचंडी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दुर्ग जिले के अहिवारा में मड़ई मेला सम्मेलन में शिरकत करेंगे। यहां मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर निर्धारित समय-सारणी जारी कर दी गई है।

बसना में रामचंडी दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। इसके 10 मिनट बाद, सुबह 11:40 बजे वे पुलिस लाइन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के लिए प्रस्थान करेंगे।मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे गढ़फुलझर में आयोजित रामचंडी दिवस-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में हिस्सा लेंगे।

अहिवारा में मड़ई मेला सम्मेलन, विकास कार्यों की मिलेगी सौगात

महासमुंद जिले में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे गढ़फुलझर से रवाना होंगे और दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:40 बजे वे नया रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय के हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे दुर्ग जिले के अहिवारा के लिए रवाना होंगे।दोपहर 3:05 बजे मुख्यमंत्री शिवराम मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 3:15 बजे कॉलेज ग्राउंड में आयोजित मड़ई मेला सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। सम्मेलन का निर्धारित समय शाम 4:15 बजे तक है।

शाम 4:55 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे साय

अहिवारा में कार्यक्रम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे शिवराम मैदान हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:45 बजे वे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:55 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है।मुख्यमंत्री के इस दौरे में धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के साथ विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल हैं।

Related Posts

तेंदुए की गुर्राहट से कांपा कवर्धा, डरावनी आवाज और आहट CCTV कैमरे में हुई कैद

कवर्धा. शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर एक बार फिर चचाओं का बाजार गर्म हो गया है. पिछले दो महीनों के भीतर यह तीसरी…

Read more

दिवाली से पहले करोड़ों किसानों को तोहफा! इस दिन जारी होगी पीएम किसान की 24वीं किस्त

PM Kisan 24th Installment Date: केंद्र सरकार देश के करोड़ों किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रही है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में…

Read more