संसद का विशेष सत्र बुलाने का CM साय ने किया स्वागत, बोले- परिसीमन से बढ़ेगा जनप्रतिनिधित्व

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की पहल का समर्थन करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना देश के हित में है। उन्होंने कहा कि यदि विशेष सत्र में परिसीमन विधेयक पेश किया जाता है, तो यह स्वागतयोग्य कदम होगा। इससे लोकसभा और विधानसभा में प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने का अवसर मिलेगा।पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित विशेष सत्र, परिसीमन, महिला आरक्षण और कांग्रेस नेताओं के बयानों से जुड़े सवालों पर अपनी बात रखी।

परिसीमन से क्षेत्रों को मिलेगा अधिक प्रतिनिधित्व

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि परिसीमन के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों को लोकतांत्रिक संस्थाओं में अधिक प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। इससे स्थानीय जरूरतों और जनता की अपेक्षाओं को संसद तथा विधानसभाओं में बेहतर तरीके से उठाने का अवसर बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधित्व का विस्तार लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। इससे समाज के अधिक लोगों को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर मिलेगा।

महिला आरक्षण से राजनीति में बढ़ेगी भागीदारी

साय ने महिला आरक्षण को राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके लागू होने से महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में अधिक प्रतिनिधित्व मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों की भागीदारी बढ़ने से नीति निर्माण तथा निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भूमिका भी मजबूत होगी। मुख्यमंत्री के अनुसार, लोकतंत्र की मजबूती के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी है।

कांग्रेस के आरोपों पर CM का पलटवार

संसद के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर मुख्यमंत्री ने निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस के नेता लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे है। साय ने कहा कि कांग्रेस को आरोप लगाने के बजाय अपनी चुनावी हार के कारणों पर विचार करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का रवैया चुनावी नतीजों के अनुसार बदलता रहा है। उनके मुताबिक, जब पार्टी चुनाव जीतती है तो उसे ईवीएम, चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा रहता है, लेकिन हार मिलने पर इन्हीं व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए जाते है।

चुनावी हार के कारणों पर आत्ममंथन की सलाह

साय ने कहा कि जनता का विश्वास हासिल करने के लिए कांग्रेस को अपनी राजनीतिक स्थिति और चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के नेता अपनी कमियों पर विचार करने के बजाय लोकतांत्रिक संस्थाओं को जिम्मेदार ठहरा रहे है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि चुनाव में जीत मिलने पर व्यवस्था को सही बताना और हार के बाद उसी व्यवस्था पर सवाल उठाना दोहरा रवैया है। उन्होंने इसे कांग्रेस की राजनीतिक हताशा करार दिया।

  • Related Posts

    महासमुंद में कार से 52 किलो से ज्यादा चांदी जब्त, कीमत करीब 90 लाख रुपये; दो लोग पकड़े गए

    महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण और अन्य सामान जब्त किया है। बसना थाना क्षेत्र के पलसापाली अंतर्राज्यीय…

    Read more

    रायपुर स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी का खुलासा: 24 घंटे में धमतरी और नागपुर से पकड़े गए 3 अपचारी बालक

    रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र के लोधीपारा चौक स्थित खेल एरिना स्पोर्ट्स शोरूम में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन अपचारी बालकों को पकड़ लिया…

    Read more