
आरंग : पुलिस ने जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1.92 लाख रुपये नकद और ताश की गड्डियां जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में चार ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।






