तेज रफ्तार कार ने छीनी इंजीनियरिंग छात्रा की जिंदगी, शादी की खुशियां बदली मातम में

 बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को गम में बदल दिया। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही 21 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुआ की शादी में शामिल होने आई थी छात्रा

मृतका की पहचान शारदा पाटिल के रूप में हुई है। शारदा बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और परिवार में आयोजित बुआ की शादी में शामिल होने के लिए घर आई हुई थी।हादसे के बाद परिवार में खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया।

कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार डौंडी नगर के बंधियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के साथ चिपरा गांव में आयोजित चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी लोग कार से वापस घर लौट रहे थे।इसी दौरान दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में हिंदू होटल के पास उनकी स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 07 बीएम 1040 अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।

मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने मदद की और डायल 112 की टीम की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।इस दुर्घटना में शारदा पाटिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। दल्लीराजहरा पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

        शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के परिसर में सेवा संकल्प कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत दिनांक 25/09/2026 को…

    Read more

    MAKE IN INDIA AT 12: PM मोदी बोले- ‘भारत में ज्यादा उत्पादन, ज्यादा निवेश और ज्यादा निर्यात’

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज Make in India पहल के 12 साल पूरे होने पर इसकी उपलब्धियों को रेखांकित किया। 25 सितंबर 2014 को शुरू की गई इस…

    Read more