नर्सिंग डे पर उर्मिला हॉस्पिटल में दिखा सेवा, सम्मान और उत्साह का अनोखा संगम

महापौर मीनल चौबे ने कहा — मरीज की सबसे बड़ी ताकत होती है नर्सिंग टीम

रायपुर : उर्मिला फाउंडेशन द्वारा भाटा गांव स्थित उर्मिला हॉस्पिटल में नर्सिंग दिवस के अवसर पर भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं महापौर मीनल चौबे ने नर्सिंग स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में महापौर ने कहा कि डॉक्टर मरीज का उपचार करते हैं, लेकिन मरीज की वास्तविक देखभाल नर्सिंग स्टाफ करता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था में नर्सिंग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और नर्सिंग सेवा करना सौभाग्य की बात है क्योंकि इसमें पेशे के साथ मानव सेवा का अवसर भी मिलता है।

महापौर ने नर्सिंग स्टाफ के साथ काटा केक, अपने हाथों से खिलाकर बढ़ाया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान महापौर मीनल चौबे ने नर्सिंग स्टाफ के साथ केक काटकर नर्सिंग दिवस की खुशियां साझा कीं। उन्होंने अपने हाथों से नर्सों को केक खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया और सेवा कार्य के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस आत्मीय पल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

नर्सिंग टीम की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

नर्सिंग स्टाफ द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण बने। शानदार नृत्य, गीत और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम इतना आकर्षक रहा कि उपस्थित अतिथि लगातार अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आए। कई लोग महापौर के साथ प्रस्तुति का आनंद लेते हुए तस्वीरें और वीडियो बनाते दिखाई दिए।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी टीमों को महापौर मीनल चौबे द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

महापौर का हुआ भव्य स्वागत, स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम में उर्मिला फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह, डॉ विनोद सिंह तथा नर्सिंग स्टाफ द्वारा महापौर मीनल चौबे का आत्मीय स्वागत किया गया। आयोजन के समापन पर फाउंडेशन की ओर से महापौर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

उर्मिला फाउंडेशन के कार्यों की हुई खुलकर सराहना

महापौर ने उर्मिला फाउंडेशन द्वारा संचालित सामाजिक कार्यों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने फाउंडेशन की गतिविधियों की सराहना करते हुए डायरेक्टर नम्रता सिंह को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने भी आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

डॉ विनोद सिंह ने जताया आभार

उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ विनोद सिंह ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नर्सिंग स्टाफ अस्पताल की रीढ़ है और उनका सम्मान करना संस्था का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में ये विशिष्ट अतिथि रहे मौजूद

डॉ विनोद सिंह, डायरेक्टर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल

नम्रता सिंह, प्रेसिडेंट उर्मिला फाउंडेशन

डॉ जिनेश जैन, कार्डियोलॉजिस्ट

डॉ प्रफुल्ल महाकलकर, कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट

डॉ मंजू नेभानी, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट

डॉ नितेश दुआ, कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन

जसपाल भामरा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, यूएमएच हॉस्पिटल

  • Related Posts

    भिलाई में हंगामा, पुलिस थाने में घुसकर नारेबाजी के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारियों पर FIR दर्ज

    दुर्ग/भिलाई। भिलाई के स्मृति नगर चौकी परिसर में हुए हंगामे के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारी चेतन चंदेल और उनके साथियों के खिलाफ पुलिस ने बलवा, शासकीय कार्य में…

    Read more

    प्रोफेसर भर्ती पर विवाद गहराया, अभ्यर्थियों ने लगाए गंभीर आरोप, विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया खंडन

    रायपुर :  पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अभ्यर्थियों ने भर्ती में अनियमितता, पारदर्शिता की…

    Read more