रायपुर में दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, चाकू की नोक पर बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बेहद गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। अभनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक पर अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने और घटना का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक ही मकान में किराए से रहते थे दोनों परिवार

पुलिस के अनुसार, आरोपी भास्कर जना और पीड़िता का पति मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। दोनों अपने-अपने परिवार के साथ अभनपुर के ग्राम कोलर स्थित एक मकान में किराए पर रहते थे। दोनों आकृति बिस्किट फैक्ट्री में काम करते थे और इसी दौरान उनके बीच दोस्ती हुई थी।

अकेलेपन का फायदा उठाकर किया हमला

बताया गया कि 18 जून को आरोपी अपनी पत्नी और पीड़िता के पति के साथ रोज की तरह फैक्ट्री गया, लेकिन दोपहर में बहाना बनाकर वापस घर लौट आया। उसे पहले से पता था कि उस समय पीड़िता घर में अकेली है।

आरोप है कि उसने पीड़िता के कमरे में जाकर प्रेम का इजहार किया और विरोध करने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने करीब दो घंटे तक महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने घटना के फोटो और वीडियो भी बना लिए।

वीडियो वायरल करने और हत्या की दी धमकी

वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसे और उसके पति को जान से मार देगा। किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अपने पति को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।

मकान मालकिन की मदद से पकड़ा गया आरोपी

सूचना मिलने पर पीड़िता का पति, आरोपी की पत्नी और मकान मालकिन घर पहुंचे। तीनों ने आरोपी से घटना को लेकर सवाल किए तो वह चाकू लेकर हमला करने दौड़ पड़ा। इस दौरान मकान मालकिन ने डंडे से वार कर उसे काबू किया। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर उसका उपचार कराया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी भास्कर जना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    ED का बड़ा एक्शन…कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार…अब अदालत में पेशी की तैयारी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित 3400 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने कांग्रेस नेता और प्रदेश…

    Read more

    नकली नोटों का खेल बेनकाब, 12.50 लाख के जाली नोट और प्रिंटर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, उधारी चुकाने के लिए शुरू किया था धंधा

     कवर्धा। कबीरधाम जिले में पुलिस ने नकली नोट तैयार कर उन्हें बाजार में चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार…

    Read more