नौकरी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लेने का आरोप, रकम मांगने पर झूठे केस की धमकी, युवक ने की आत्महत्या

बिलासपुर : नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने और बाद में कथित रूप से धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेलवे कैंटीन में नौकरी लगाने का भरोसा देकर एक युवक से 1.5 लाख रुपये लिए गए। जब नौकरी नहीं लगी और युवक ने अपनी रकम वापस मांगी, तो उसे झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी गई। मानसिक तनाव से गुजर रहे युवक ने बाद में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

मामा और मामी पर दर्ज हुआ मामला

मस्तूरी एसडीओपी डी.आर. धृतलहरे के अनुसार, यह मामला थाना मस्तूरी में दर्ज मर्ग क्रमांक 40/26 की जांच से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि हिर्री निवासी 22 वर्षीय राहुल साहू ने रेलवे कैंटीन में नौकरी लगवाने के भरोसे अपने मामा इंद्र कुमार उर्फ भवानी वैष्णव और मामी अंबिका वैष्णव को 1.5 लाख रुपये दिए थे।

रकम लौटाने की मांग पर बढ़ा विवाद

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि तय समय में नौकरी नहीं मिलने के बाद राहुल ने अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। मामा और मामी ने कथित तौर पर रकम लौटाने से इनकार कर दिया और बार-बार पैसे मांगने पर झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी भी दी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय सम्मेलन में मनोहर गौशाला के जैविक कृषि और अनुसंधान कार्यों की सराहना

      – नई दिल्ली में दो दिवसीय सम्मेलन, गौमूत्र अनुसंधान और ‘फसल अमृत’ की दी जानकारी रायपुर | नई दिल्ली के होटल द अशोक में 6 और 7 अक्टूबर को…

    Read more

    युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    राज्य स्तरीय रोजगार मेले का उत्साहपूर्ण समापन, दो दिनों में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता 5 हजार से अधिक युवाओं का अंतिम चयन, मुख्यमंत्री ने लगभग 1,100 चयनित…

    Read more