दमाऊधारा झरने में बड़ा हादसा: पिकनिक के दौरान तेज बहाव में बहा युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल दमाऊधारा में मंगलवार को पिकनिक का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब एक युवक झरने में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे।

दुर्ग से दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्ग से युवकों का एक समूह दमाऊधारा झरना घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचा था। सभी दोस्त झरने के आसपास घूम रहे थे और पानी में नहाने का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान प्रतीक कंवर नाम का युवक झरने में उतरा। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह तेज बहाव में बह गया।साथियों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन पानी की तेज धार के कारण वह कुछ ही देर में नजरों से ओझल हो गया।

देर शाम तक चलता रहा सर्च ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों को भी रेस्क्यू अभियान के लिए बुलाया गया। बचाव दल ने देर शाम तक झरने और आसपास के क्षेत्र में युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

आज फिर शुरू होगी तलाश

अंधेरा होने के कारण मंगलवार शाम को रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। अब बुधवार सुबह बचाव दल दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू करेगा। प्रशासन का कहना है कि युवक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही बारिश के मौसम में तेज बहाव वाले झरनों और नदी-नालों में उतरने से बचने की अपील भी की गई है।

  • Related Posts

    CG News: CSMCL ओवरटाइम घोटाला मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के ठिकानों से मिले अहम दस्तावेज

     छत्तीसगढ़ :  चर्चित CSMCL ओवरटाइम घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने मामले के आरोपी अनवर ढेबर से…

    Read more

    Bilaspur High Court: सेवानिवृत्ति के दो साल बाद मिली राहत, हाईकोर्ट ने 30 दिन में ग्रेच्युटी देने का दिया आदेश

     बिलासपुर : हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को समय पर ग्रेच्युटी नहीं मिलने के मामले में राज्य शासन और संबंधित अधिकारियों को राहत देने वाला महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। अदालत ने…

    Read more