
दुर्ग : भिलाई स्टील प्लांट में करोड़ों रुपये के लौह स्क्रैप और ऑस्ट्रेलियन कोक चोरी मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने सात जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।हालांकि स्थानीय सीआईएसएफ अधिकारियों ने निलंबन की पुष्टि की है, लेकिन इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।






