अवैध बीज भंडारण पर बड़ी कार्रवाई…666 बोरी धान बीज जब्त, तीन दुकानें सील, कृषि विभाग ने कसा शिकंजा

 गरियाबंद: जिले में अवैध बीज भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. देवभोग और मैनपुर विकासखंड के चार बीज विक्रय केंद्रों पर छापेमारी कर 666 बोरी धान बीज जब्त किया गया, जबकि तीन प्रतिष्ठानों को मौके पर ही सील कर दिया गया.

औचक निरीक्षण में खुली अनियमितताओं की परतें

यह कार्रवाई उप संचालक कृषि चंदन राय के नेतृत्व में सहायक संचालक कृषि एवं बीज निरीक्षक अनिल कुमार कौशिक तथा टीम द्वारा की गई. जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं.सिनापाली स्थित एक प्रतिष्ठान में अघोषित परिसर में बीज भंडारण, बिना स्रोत प्रमाण पत्र के बीज विक्रय, दस्तावेजों का अभाव तथा मासिक प्रतिवेदन न भेजने जैसी खामियां पाई गईं.इसी तरह अन्य प्रतिष्ठानों में मूल्य सूची प्रदर्शित न करना, बिना लाइसेंस बीज विक्रय करना और बीज अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन सामने आया.

कार्रवाई: बीज जब्त, दुकानों पर ताला, बिक्री पर रोक

अनियमितताओं की पुष्टि के बाद विभाग ने मौके पर ही तीन दुकानों को सील कर दिया. साथ ही 666 बैग धान बीज को जब्त करते हुए उसकी बिक्री पर दस दिनों के लिए रोक लगा दी गई है.

किसानों के लिए चेतावनी और अपील

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे उर्वरक और बीज केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही निर्धारित दर पर खरीदें और हमेशा पक्का बिल प्राप्त करें.विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनाधिकृत बिक्री या अधिक कीमत वसूली की सूचना तुरंत संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या जिला नियंत्रण कक्ष को दी जाए.

शिकायत के लिए संपर्क नंबर जारी

किसान शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 9977106777, 7987538588 और 9131198044 पर संपर्क कर सकते हैं.विभाग ने कहा है कि पूरे जिले में खाद और बीज वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है.

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने से पूर्व 15 अक्टूबर तक सुझाव आमंत्रित

      रायपुर/छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में ‘समान नागरिक संहिता’ (यूसीसी) लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों के स्थान पर सभी नागरिकों को…

    Read more

    बाल मधुमेह बीमारी के इलाज के लिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं एएनएम को मिली ट्रेनिंग

      क्षमता संवर्धन में स्वास्थ्य विभाग के साथ यूनिसेफ और एकम फाउंडेशन की रही सहभागिता सारंगढ़-बिलाईगढ़, 4 अगस्त 2026/बच्चों को टाइप-1 डायबिटीज (बाल मधुमेह) जैसी गंभीर बीमारी से समय पर…

    Read more