शिक्षा विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, पांच कर्मचारियों को मिली दोहरी जिम्मेदारी

 पेंड्रा :  जिला शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पांच कर्मचारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपे हैं। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशों के पालन में जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर विजय दयाराम के अनुमोदन के बाद अलग अलग आदेश जारी करते हुए संबंधित कर्मचारियों को उनकी मूल पदस्थापना के साथ अन्य सरकारी कार्यालयों का कार्य भी सौंपा है।

इन कर्मचारियों को मिला अतिरिक्त दायित्व

जारी आदेश के अनुसार सहायक ग्रेड तीन की कर्मचारी शारदा रोहिणी, जिन्हें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पकरिया के लिए कार्यमुक्त किया गया था, अब अपने मूल कार्य के साथ कलेक्टर कार्यालय की जिम्मेदारियां भी निभाएंगी।इसी प्रकार पुरेंद्र कुमार खुसरो, जिन्हें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरदर्री में पदस्थ किया गया है, वे अपने नियमित कार्य के अलावा तहसील कार्यालय मरवाही का कार्य भी देखेंगे।

तीन अन्य कर्मचारियों को भी सौंपी गई नई जिम्मेदारी

सहायक ग्रेड दो के महेंद्र सिंह आर्मो, जिन्हें शासकीय गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रारोड के लिए कार्यमुक्त किया गया था, अब कलेक्टर कार्यालय में भी सेवाएं देंगे।वहीं अविनाश डे, जिन्हें विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पेंड्रा में पदस्थ किया गया है, वे अपने नियमित कार्य के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय की जिम्मेदारियां भी संभालेंगे।इसके अलावा दीपेश नवरत्न, जिन्हें हाई स्कूल धोबहर के लिए कार्यमुक्त किया गया था, उन्हें भी उनके मूल कार्य के साथ कलेक्टर कार्यालय में अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए जारी हुए आदेश

जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी इन आदेशों का उद्देश्य विभिन्न शासकीय कार्यालयों में कार्य व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना बताया जा रहा है। सभी संबंधित कर्मचारियों को अपने मूल पदस्थापना स्थल पर कार्य जारी रखते हुए अतिरिक्त कार्यालयों का काम भी निर्धारित जिम्मेदारी के अनुसार संपादित करना होगा।

  • Related Posts

    रायपुर में आज तीन प्रमुख आयोजनों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जानिए कहां और कितने बजे पहुंचेंगे

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार, 9 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में आयोजित तीन प्रमुख कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके निर्धारित दौरे की शुरुआत शाम 3:45 बजे मुख्यमंत्री निवास…

    Read more

    राष्ट्रीय सम्मेलन में मनोहर गौशाला के जैविक कृषि और अनुसंधान कार्यों की सराहना

      – नई दिल्ली में दो दिवसीय सम्मेलन, गौमूत्र अनुसंधान और ‘फसल अमृत’ की दी जानकारी रायपुर | नई दिल्ली के होटल द अशोक में 6 और 7 अक्टूबर को…

    Read more