
छत्तीसगढ़ : सरकार ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मानवीय संवेदनाओं और राज्यों के बीच सहयोग की भावना को प्राथमिकता देते हुए असम के राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।सरकार की ओर से दी जाने वाली यह राशि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को गति देने और प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने में उपयोग की जाएगी।







