रास्ता रोककर आंखों में झोंका मिर्च पाउडर, युवक से की लूटपाट की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर युवक की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूटपाट करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने, विरोध करने पर युवक से मारपीट करने और उसका मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 22 जुलाई की है। पीड़ित संतोष यादव अपने साथी के साथ धान का बीज लेकर लौट रहा था। इसी दौरान सेमरा बाजार के पास आरोपियों ने रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद लूटपाट की कोशिश की गई। आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

घटना की शिकायत मिलने के बाद रतनपुर थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने घेराबंदी कर चेतन ध्रुव, जागेश्वर साहू और आकाश साहू को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी सेमरा (भरारी), थाना रतनपुर के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

  • Related Posts

    बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

    बाढ़ के बाद शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और जलजनित बीमारियों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने को कहा रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों…

    Read more

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    रायपुर।  मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों को लेकर रवाना हुई। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती…

    Read more