सड़क सुरक्षा अभियान: हीरापुर रिंग रोड पर अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

रायपुर। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने हीरापुर रिंग रोड और सर्विस रोड पर विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से खड़े 20 ट्रक और ट्रेलर वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालकों और मालिकों को भविष्य में दोबारा नियमों का उल्लंघन नहीं करने की अंतिम चेतावनी भी दी है।

ट्रैफिक डीसीपी डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में कमिश्नरेट रायपुर की यातायात पुलिस शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात को सुचारु बनाए रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में 22 जुलाई 2026 को यातायात थाना टाटीबंध क्षेत्र के अंतर्गत हीरापुर रिंग रोड और सर्विस रोड पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े पाए गए 20 ट्रक और ट्रेलर वाहनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

अक्सर भारी वाहनों को मुख्य मार्ग और सर्विस रोड पर लंबे समय तक खड़ा करने से अन्य वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित होती है, यातायात बाधित होता है तथा सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसे गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

दी गई अंतिम चेतावनी

कार्रवाई के दौरान संबंधित ट्रक चालकों एवं वाहन मालिकों को सड़क पर अवैध पार्किंग नहीं करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही उन्हें स्पष्ट रूप से अंतिम चेतावनी दी गई कि भविष्य में पुनः इस प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध अधिक कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस, रायपुर ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क एवं सर्विस रोड पर किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग न करें, क्योंकि थोड़ी-सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दें।

  • Related Posts

    बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

    बाढ़ के बाद शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और जलजनित बीमारियों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने को कहा रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों…

    Read more

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    रायपुर।  मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों को लेकर रवाना हुई। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती…

    Read more