रक्तदान महादान: उर्मिला हॉस्पिटल में आज लगेगा विशेष शिविर, लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

 

रायपुर :  भाटागांव स्थित उर्मिला हॉस्पिटल में आज उर्मिला फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का संचालन समन्वयन छत्तीसगढ़ ब्लड सेंटर, रायपुर द्वारा किया जाएगा। फाउंडेशन की ओर से अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान अभियान में शामिल होने की अपील की गई है।

रक्तदान को लेकर भ्रांतियां दूर करने की जरूरत

उर्मिला फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि कई लोग अब भी इस गलतफहमी में रहते हैं कि रक्तदान करने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है, जबकि यह पूरी तरह गलत धारणा है।

डॉ. सिंह के अनुसार मानव शरीर की संरचना ऐसी होती है कि रक्तदान के बाद शरीर कुछ ही समय में रक्त की कमी को पूरा कर लेता है। इसके साथ ही शरीर में नया और स्वच्छ रक्त बनने की प्रक्रिया भी तेज होती है, जिससे स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।

हर स्वस्थ व्यक्ति को करना चाहिए रक्तदान

उर्मिला फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने आम नागरिकों से इस सामाजिक अभियान में भागीदारी निभाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे सीधे किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान से जुड़ना चाहिए।

समाजसेवा का अनूठा अवसर

फाउंडेशन ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी सहयोग प्रदान करें। रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी के जीवन में नई उम्मीद जगाने का माध्यम है।

  • Related Posts

    ब्लैकलिस्ट कंपनी पर PWD की मेहरबानी? 13 करोड़ के ठेके पर उठे सवाल, झूठे शपथपत्र का आरोप

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) की विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा में टेंडर प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पहले…

    Read more

    NIT रायपुर के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. आरिफ खान की कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंची, हाईकोर्ट के फैसले पर लगी अंतरिम रोक

    बिलासपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. आरिफ खान से जुड़ा सेवा विस्तार विवाद अब सुप्रीम कोर्ट की चौखट तक पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन…

    Read more