खारुन नदी में तैरता मिला लापता 53 वर्षीय व्यक्ति का शव, तीन दिन पहले घर से निकला था और फिर नहीं लौटा

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में खारुन नदी से एक 53 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक तीन दिन पहले घर से निकला था और उसके बाद से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई थी।

18 अगस्त से था लापता, नदी में मिला शव

मृतक की पहचान चंगोराभाटा निवासी उमेन्द्र देवांगन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह 18 अगस्त को बिना किसी को जानकारी दिए घर से निकल गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला, जिसके बाद परिजनों ने डीडी नगर थाना पुलिस से शिकायत की थी।इस बीच आज खारुन नदी में एक शव तैरता दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच के साथ ही पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उमेन्द्र देवांगन की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह घर से निकलने के बाद खारुन नदी तक कैसे पहुंचे।मामले में मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

      कलेक्टर के सख्त निर्देश, कुपोषित बच्चों की निगरानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं योजनावार समीक्षा कर प्रत्येक सेक्टर में बाल संदर्भ शिविर लगाने और गंभीर कुपोषित बच्चों के कार्ड बनाने…

    Read more

    विशेष लेख: विष्णु भैया के नेतृत्व में आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़, महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय

    लेखक- डॉ. दानेश्वरी संभाकर, उप संचालक जनसंपर्क हैं रायपुर । किसी भी राज्य के विकास की वास्तविक पहचान वहां की महिलाओं की सामाजिक स्थिति, आर्थिक भागीदारी और निर्णय प्रक्रिया में उनकी…

    Read more