
रायपुर : धरसींवा क्षेत्र स्थित उरला औद्योगिक क्षेत्र के ग्राम कनहेरा में संचालित सागर TMT प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट की घटना के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे में कई मजदूर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि घटना के बाद प्लांट प्रबंधन ने पुलिस और संबंधित विभागों को इसकी तत्काल जानकारी नहीं दी।






