सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में संवेदनशीलतापूर्वक सुनी जनसामान्य की समस्याएं

राजनांदगांव 17 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना। सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, आधार कार्ड अपडेशन, ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्त करने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 86 —————–

  • Related Posts

    476 किलो से अधिक गांजा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग भी पकड़े गए

    जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोधघाट पुलिस ने 476 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, गांजे की यह…

    Read more

    बिलासपुर पुलिस की पंजाब में बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के अंतरराज्यीय नेटवर्क का कथित मुख्य सप्लायर अमृतसर से गिरफ्तार

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर कार्रवाई की है। बिलासपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने पंजाब के अमृतसर में…

    Read more