राजनांदगांव 17 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में फाइलेरिया के संचरण की श्रृंखला को रोकना एवं अभियान को पूर्णत: सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए दवा खिलाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन ने जनसामान्य के पास जाकर फाइलेरिया जैसे गंभीर बीमारी से बचाव के संबंध में जानकारी दी और दवा सेवन कराया। डीपीएम श्री संदीप ताम्रकार ने बताया कि नागरिकों को एमडीए की दवा सेवन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और सभी पात्र हितग्राही शत-प्रतिशत दवा सेवन सुनिश्चित कर सकें तथा एमडीए अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि रात्रि समय में भी दवा सेवन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा लेने से वंचित न रह जाए। शत-प्रतिशत दवा सेवन सुनिश्चित कर फाइलेरिया के संचरण की श्रृंखला को रोकना एवं अभियान को पूर्णत: सफल बनाया जा सके।
क्रमांक 87 —————–
476 किलो से अधिक गांजा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग भी पकड़े गए
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोधघाट पुलिस ने 476 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, गांजे की यह…
Read more






