रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एवं लीड बैंक कार्यालय द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन

राजनांदगांव 17 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एवं लीड बैंक कार्यालय द्वारा 13 फरवरी 2026 को होटल एबिस ग्रीन में जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन सिंह राठौर उपस्थित थे। आरबीआई के एजीएम श्री सत्येन्द्र कुमार राठौर ने बताया कि वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 के विषय एवं उप विषयों के संबंध में बताया। उन्होंने केवायसी मानदंड, सीकेवायसी, खाता स्वच्छता एवं अनुशासन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में मनी म्युल खाते एवं केवायसी के बारे में जागरूक किया गया। आरबीआई के प्रबंधक श्री अविनाश टोप्पो, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री मुनीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
क्रमांक 88 —————–

  • Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियां तेज, लोकभवन में अधिकारियों की बैठक

     रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 22 और 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में लोकभवन में अधिकारियों की…

    Read more

    बच्चों को छोड़ने जा रही स्कूल बस पलटी, सभी बच्चों को आई मामूली चोट

     कवर्धा। ग्राम दामापुर और कापादाह के पास बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की बस अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच…

    Read more