CG Crime News: मोहल्ले में बच्चों की संगत पर रखें नजर, झांसे में लेकर जेवर और नकदी मंगवाने वाला पति-पत्नी गिरफ्तार

रायपुर। बच्चों की संगत और उनकी गतिविधियों पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो वे अनजाने में गंभीर परेशानी में फंस सकते हैं। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके से सामने आए एक मामले ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। आरोप है कि पति-पत्नी ने नाबालिग बच्चों को अपने प्रभाव में लेकर डराया, धमकाया और ब्लैकमेल किया। इसके बाद उनसे घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी मंगवाई गई।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से कुछ जेवरात भी बरामद किए गए हैं।

11 साल की बच्ची से मंगवाए घर के जेवर

जानकारी के अनुसार, गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अशोक नगर में 11 वर्षीय नाबालिग अपनी मामी के साथ रहती है। उसके पड़ोस में वंदना साहू अपने पति दीपक साहू के साथ रहती थी।शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने बच्ची को डराने और दबाव बनाने के बाद उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात लाने के लिए कहा। आरोप है कि बच्ची ने 2 सितंबर को अपनी नानी का रानीहार भी चोरी-छिपे आरोपी महिला को दे दिया।

नकदी के लिए भी बनाया दबाव

पीड़ित परिवार की शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि नाबालिग पर नकदी रकम लाने के लिए भी दबाव डाला गया। जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी भी मिली कि मोहल्ले के अन्य बच्चों को भी डराने-धमकाने और उनसे पैसे तथा जेवरात हासिल करने का प्रयास किया गया।इस मामले ने बच्चों को बहला-फुसलाकर या दबाव में लेकर अपराध के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। नॉर्थ जोन की डिप्टी कमिश्नर दीपमाला कश्यप के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश तेज की।पीड़ित परिवार और नाबालिग से पूछताछ के बाद संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। इसके बाद वंदना साहू और दीपक साहू को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों के कब्जे से जेवर बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने के कान के टॉप्स और एक चेन बरामद करने की जानकारी दी है। पूछताछ के दौरान पति-पत्नी ने कथित तौर पर अपराध स्वीकार किया।पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

  • Related Posts

    Delhi Building Collapse: दोस्त से फोन पर कर रहा था घूमने की बात, अचानक आई तेज आवाज और फिर टूट गया संपर्क; दुर्ग के युवराज की दर्दनाक मौत

    नई दिल्ली/रायपुर. दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए इमारत हादसे ने दुर्ग के एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे में दुर्ग निवासी 20 वर्षीय युवराज…

    Read more

    Bilaspur Airport: अंबिकापुर की उड़ान हुई बंद, लेकिन बिलासपुर को मिल सकती है नई हवाई सौगात; 40 नए विमान खरीदने की तैयारी

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से के हवाई यात्रियों के लिए एक ओर निराश करने वाली खबर है तो दूसरी ओर भविष्य की उम्मीद भी जगी है। एलायंस एयर ने बिलासपुर-अंबिकापुर-कोलकाता…

    Read more