CG IPS Postings: एफएसएल रायपुर को मिला नया अतिरिक्त संचालक, IPS अंकित कुमार गर्ग को सौंपी गई जिम्मेदारी

 रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) रायपुर के संचालन को लेकर अहम प्रशासनिक आदेश जारी किया है। गृह (पुलिस) विभाग ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एस.सी. द्विवेदी को एफएसएल के संचालक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए यह जिम्मेदारी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अंकित कुमार गर्ग को सौंप दी है।

गृह विभाग ने जारी किया आदेश

गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव डी.एस. ध्रुवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी अंकित कुमार गर्ग अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर के संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

एस.सी. द्विवेदी का कार्यकाल हुआ पूरा

गौरतलब है कि सेवानिवृत्ति के बाद राज्य सरकार ने पूर्व आईपीएस अधिकारी एस.सी. द्विवेदी को एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया था। इसी दौरान उन्हें एफएसएल रायपुर के संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था। अब उनका विस्तारित कार्यकाल पूरा होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था, जिस पर सरकार ने अंकित कुमार गर्ग की नियुक्ति का आदेश जारी किया है।

आदेश में क्या कहा गया?

जारी आदेश में कहा गया है कि अंकित कुमार गर्ग (आईपीएस-2004), पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ छत्तीसगढ़ राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर के संचालक का अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से सौंपा जाता है।

  • Related Posts

    जंगल में छिपा था हथियारों का बड़ा जखीरा, सीआरपीएफ की सर्चिंग में नक्सलियों की साजिश नाकाम

     बीजापुर : नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीआरपीएफ की 199वीं वाहिनी को बड़ी कामयाबी मिली है। 5 सितंबर को संयुक्त टीम ने एड़ी, हर्री, नयापारा, सरपंचपारा, पीडिया और कुआपगुड़ा के आसपास…

    Read more

    रायपुर : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर

    आंतों से चिपका होने के कारण था हाई-रिस्क; तीन विभागों की संयुक्त टीम ने बचाई जान लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति…

    Read more