CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी के बढ़ेंगे तेवर! राजनांदगांव में पारा 44.5 डिग्री पहुंचा, जानें आपके शहर का हाल

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में सूरज के तीखे तेवर जारी हैं. पूरे राज्य में प्रचंड गर्मी से लोग परेशान हैं. प्रदेश के कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है. राजनांदगांव सबसे गर्म शहर रहा. यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?

  • पिछले 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
  • प्रदेश का सर्वाधिक तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
  • रायपुर (लालपुर) में 43.4 डिग्री, बिलासपुर में 43.6 डिग्री, पेंड्रा रोड में 40.9 डिग्री, अंबिकापुर में 40.4 डिग्री, जगदलपुर में 39.1 डिग्री और दुर्ग में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया.
  • राज्य का सबसे ठंडा शहर अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा.

आगामी दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

  • आने वाले 4 दिनों में तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा.
  • मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ में आगामी 3 दिनों तक हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है.
  • रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालौद, बेमेतरा और कबीरधाम समेत 9 जिलों में ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है.
  • वहीं, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है

Related Posts

2.40 करोड़ के लेनदेन विवाद में स्टील कारोबारी गिरफ्तार, जमीन और धर्मकांटा के सौदे को लेकर पुलिस जांच तेज

 अंबिकापुर: करीब 2 करोड़ 39 लाख 98 हजार 700 रुपये के कथित लेनदेन और धोखाधड़ी के मामले में अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने मां शक्ति स्टील ट्रेडर्स के संचालक सुजीत जायसवाल…

Read more

सेवा संकल्प अभियान को बनाएं जनभागीदारी का बड़ा अभियान : मुख्य सचिव

वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव ने कलेक्टर्स को दिए निर्देश रायपुर । छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी और सामाजिक सहयोग…

Read more