कलेक्टर के सख्त तेवर से मचा हड़कंप, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी

 

कलेक्ट्रेट से जिला अस्पताल तक पहुंचीं कलेक्टर, हर निर्माण कार्य की बारीकी से जांच

सारंगढ़ बिलाईगढ़ में निर्माणाधीन सरकारी भवनों को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में बन रहे कलेक्ट्रेट संयुक्त जिला कार्यालय, जिला अस्पताल और जिला पंचायत भवन का औचक निरीक्षण कर निर्माण एजेंसियों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित ड्राइंग और डिजाइन के अनुरूप ही पूरे किए जाएं। उन्होंने गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की चेतावनी देते हुए तय समय सीमा में काम पूरा करने पर जोर दिया।

टेबल पर बुलाकर ली पूरी जानकारी, बजट और स्वीकृति की भी हुई समीक्षा

निरीक्षण के समय कलेक्टर ने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से अब तक भेजे गए स्टीमेट, स्वीकृत बजट और उच्च स्तर से मिले निर्देशों की जानकारी मांगी। इस दौरान कई तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा हुई और आवश्यक सुधार तत्काल करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने भवन के भूतल और प्रथम तल पर बन रहे कक्ष, मीटिंग हॉल, वेटिंग एरिया और शौचालयों का भी निरीक्षण किया। मौके पर श्रमिक पलस्तर, वायरिंग और फाल सीलिंग जैसे कार्यों में जुटे दिखाई दिए।

जिला पंचायत भवन का भी लिया जायजा, नींव का काम लगभग पूरा

कलेक्टर ने निर्माणाधीन जिला पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां नींव स्तर का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण की गति बनाए रखने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग पी.एल. पैकरा, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, तहसीलदार नन्दकिशोर सिन्हा, एसडीओ पटेल सहित विभागीय अधिकारी और ठेकेदार मौजूद रहे।

कलेक्टर के सख्त रुख से ठेकेदारों में बढ़ी बेचैनी

पदभार संभालने के बाद से ही कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू लगातार फील्ड में सक्रिय नजर आ रही हैं। उनके कड़े तेवर और लगातार मॉनिटरिंग से निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों में हलचल बढ़ गई है। कलेक्टर ने दो टूक कहा है कि सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई या अनियमितता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

        शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के परिसर में सेवा संकल्प कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत दिनांक 25/09/2026 को…

    Read more

    MAKE IN INDIA AT 12: PM मोदी बोले- ‘भारत में ज्यादा उत्पादन, ज्यादा निवेश और ज्यादा निर्यात’

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज Make in India पहल के 12 साल पूरे होने पर इसकी उपलब्धियों को रेखांकित किया। 25 सितंबर 2014 को शुरू की गई इस…

    Read more