कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने शासकीय कार्य में लापरवाही करने वाले पर की कार्यवाही

 

ग्राम पंचायत परसापाली का सचिव सस्पेंड

सारंगढ़-बिलाईगढ़,  कलेक्टर पदमिनी भोई साहू बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसापाली के धरती आबा शिविर में शामिल हुई। इस दौरान परसापाली के सरपंच एवं पंचों के द्वारा सुदर्शन हिरवानी ग्राम पंचायत सचिव परसापाली के विरुद्ध ग्राम पंचायत में नियमित उपस्थित नहीं होने, आम नागरिकों के आवेदन पत्र लेने हेतु ग्राम पंचायत में नही आने, जन्म-मृत्यु पंजीयन नही करने एवं शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के संबंध में गंभीर शिकायत प्रस्तुत किया गया।

कलेक्टर द्वारा त्वरित रूप से शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सुदर्शन हिरवानी ग्राम पंचायत सचिव परसापाली को निलंबित करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को दिया गया। जिस पर इन्द्रजीत बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ द्वारा सुदर्शन हिरवानी को उनके सरकारी कार्य में लापरवाही के कारण उन्हे तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बिलाईगढ़ निर्धारित किया है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का बदला स्वरूप, इस बार तीन दिन होगा आयोजन….विकास और भविष्य की थीम पर रहेगा फोकस

    रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 इस बार नए स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। हर साल होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह की अवधि में बदलाव करते हुए इसे पांच दिन के…

    Read more

    भिलाई में युवा कांग्रेस चुनाव पर फर्जी वोटिंग के आरोप, सरकारी ITI में ऑनलाइन मतदान कराने की शिकायत…पुलिस जांच की मांग

    भिलाई: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में कथित फर्जी मतदान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्जुन शर्मा…

    Read more