माय भारत पोर्टल में पंजीयन और देश सेवा करने कलेक्टर एसपी ने युवाओं को किया प्रोत्साहित

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सारंगढ़ के सीपीएम कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर ‘माय भारत’ कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा शामिल हुए। अतिथियों ने युवाओ को देश सेवा के लिए प्रोत्साहित किया और माय भारत पोर्टल में पंजीयन करने की अपील की। इस अवसर पर प्रभारी खेल अधिकारी सह डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, कालेज के प्राचार्य आदि उपस्थित थे।

माय भारत, यह एक फिजीकल इकोसिस्टम (भौतिक और डिजिटल प्लेटफॉर्म का मिश्रण) के माध्यम से युवा सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करता है, साथ ही अनुभवात्मक शिक्षण के अवसर, स्वयंसेवा के अवसर और मेगा इवेंट्स में भाग लेने जैसे सार्थक अवसर प्रदान करता है , इसके अलावा माय भारत प्रोफाइल, सीवी बिल्डर और मेंटरशिप जैसे मूल्यवान संसाधन भी उपलब्ध कराता है। माय भारत पोर्टल लिंक https://mybharat.gov.in/ है।

भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग के अधीन एक स्वायत्त निकाय, माय भारत की स्थापना युवा विकास, सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के लिए सर्वोच्च संस्था के रूप में कार्य करने के लिए की गई थी। इसका उद्देश्य नेतृत्व, स्वयंसेवा, अनुभवात्मक शिक्षा, नवाचार और नागरिक भागीदारी को बढ़ावा देकर युवाओं को सशक्त बनाना है, साथ ही “सेवा भाव” और “कर्तव्य बोध” के मूल्यों को पोषित करना है । साझेदारी और युवा-केंद्रित पहलों के माध्यम से, एमवाई भारत युवाओं को विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण में सार्थक योगदान देने में सक्षम बनाता है ।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय सम्मेलन में मनोहर गौशाला के जैविक कृषि और अनुसंधान कार्यों की सराहना

      – नई दिल्ली में दो दिवसीय सम्मेलन, गौमूत्र अनुसंधान और ‘फसल अमृत’ की दी जानकारी रायपुर | नई दिल्ली के होटल द अशोक में 6 और 7 अक्टूबर को…

    Read more

    युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    राज्य स्तरीय रोजगार मेले का उत्साहपूर्ण समापन, दो दिनों में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता 5 हजार से अधिक युवाओं का अंतिम चयन, मुख्यमंत्री ने लगभग 1,100 चयनित…

    Read more