Cyber fraud:फेसबुक फ्रेंडशिप के जाल में फंसा अकाउंटेंट,16 लाख की साइबर ठगी

रायपुर – राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। फेसबुक पर हुई दोस्ती एक सरकारी कर्मचारी को लाखों रुपये की चपत लगा गई। महालेखाकार कार्यालय में पदस्थ एक अकाउंटेंट से साइबर ठगों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 16 लाख से अधिक रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत के बाद विधानसभा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार,विधानसभा थाना क्षेत्र में रहने वाले महालेखाकार कार्यालय के एक अकाउंटेंट की फेसबुक के माध्यम से काव्या चौधरी नाम की युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी फिर दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताते हुए क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया। ठगों ने पीड़ित को विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और फर्जी निवेश योजनाओं की जानकारी देकर भरोसे में लिया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई आईडी में रकम जमा कराने के लिए कहा। मुनाफे के लालच में आकर पीड़ित ने कुल 16 लाख 7 हजार 106 रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए।

  • Related Posts

    रायपुर : जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

    विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका का मजबूत संबल रायपुर, 05 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को जनभागीदारी…

    Read more

    रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार

    11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली रायपुर, 05 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और…

    Read more