बस यात्रियों पर महंगाई की मार,बिना मंजूरी बढ़ा किराया,यात्री परेशान

रायपुर – प्रदेश में बस यात्रियों पर महंगाई की सीधी मार पड़ती नजर आ रही है। कई निजी बसों द्वारा शासन की मंजूरी के बिना ही किराया बढ़ाए जाने की खबर सामने आई है। यात्रियों का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान विभिन्न रूटों पर बस किराए में 20 से 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

यात्रियों का कहना है कि अचानक किराया बढ़ाए जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने मांग की है कि किराया वृद्धि को लेकर सरकार और परिवहन विभाग स्पष्ट निर्देश जारी करे। वहीं बस संचालकों का तर्क है कि डीजल की कीमतों, स्पेयर पार्ट्स और वाहन रखरखाव की लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में मौजूदा किराए पर बसों का संचालन करना मुश्किल होता जा रहा है।
बस यूनियन ने भी सरकार से आधिकारिक तौर पर 30 से 50 फीसदी तक किराया बढ़ाने की मांग की है। यूनियन का कहना है कि लागत और आय के बीच बढ़ते अंतर के कारण परिवहन व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

  • Related Posts

    रायपुर : जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

    विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका का मजबूत संबल रायपुर, 05 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को जनभागीदारी…

    Read more

    रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार

    11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली रायपुर, 05 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और…

    Read more