सफाई व्यवस्था पर कांग्रेस के सवालों का उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया जवाब, बोले- राष्ट्रीय स्तर पर मिल रहे पुरस्कार

रायपुर। राजधानी की स्वच्छता पर सियासत होने लगी है. पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के सफाई के लिए विधानसभा वार टेंडर पर पुनर्विचार और वार्ड स्तर पर जवाबदेही तय करने की मांग पर नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है.

उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में रहकर कुछ नहीं करती. हमारी सरकार शहर कैसे स्वच्छ और सुंदर बने, इस पर काम कर रही है. राष्ट्रीय स्तर पर हमारे शहरों को इनाम मिल रहे हैं. यह बताता है कि हम स्वच्छता के क्षेत्र में किस तरीके से कम कर रहे हैं.

वहीं छत्तीसगढ़ के नेताओं की सुरक्षा पर कटौती पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि गृह विभाग सुरक्षा के मापदंड तय करता है. सारी बातों का समीक्षा करके ही इस बारे में निर्णय लिया गया है.

  • Related Posts

    रायपुर में दीपक टंडन के होटल पर पुलिस का छापा, शराब की बोतलें और ग्राहकों की डायरियां बरामद, 2 दिन बढ़ी रिमांड

     रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथित ठगी के मामलों में गिरफ्तार कारोबारी दीपक टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद सोमवार…

    Read more

    UGC नियमों के उल्लंघन का आरोप: रविशंकर विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को हाईकोर्ट में चुनौती

    रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के एम.टेक. ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स एवं लेजर टेक्नोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर की सीधी भर्ती का मामला अब छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर पहुंच गया है। इस भर्ती…

    Read more