ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, समस्याएं सुनकर विकास कार्यों की दी सौगात

 कवर्धा:  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा विकासखंड के कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्राम सिंघनपुरी जंगल, कुम्हारी, खोलवा और टाटावाही में ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में तत्काल समाधान के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं भी कीं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है।

ग्रामीण विकास को लेकर कई घोषणाएं

विजय शर्मा ने ग्राम पंचायत सिंघनपुरी जंगल में शीतला मंदिर परिसर के पास मंच निर्माण के लिए 2 लाख रुपये और बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, इसी पंचायत के आश्रित ग्राम कुम्हारी में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 6.50 लाख रुपये स्वीकृत करने की बात कही।इसके अलावा ग्राम पंचायत खोलवा में वीबी-जीरामजी योजना के तहत नया आंगनबाड़ी भवन और डोम शेड निर्माण कराने की घोषणा की गई। खोलवा के आश्रित ग्राम कटोरी में आंगनबाड़ी भवन के पास समतलीकरण कार्य के लिए 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने का ऐलान किया गया।

टाटावाही में सड़क, मंच और शेड निर्माण को मंजूरी

ग्राम पंचायत टाटावाही के अंतर्गत धनौरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 और 14 में मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपये तथा शेड निर्माण के लिए 8 लाख रुपये देने की घोषणा की गई।इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 14 में हैंडपंप स्थापना, वार्ड क्रमांक 10 में 2.60 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड और वार्ड क्रमांक 13 में 2.60 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कराने की बात भी कही गई।

बच्चों को देखकर रोका काफिला, बांटी खुशियां

जनसंपर्क अभियान के दौरान एक भावुक दृश्य भी देखने को मिला। ग्राम सिंघनपुरी जंगल में कुछ बच्चे उप मुख्यमंत्री के काफिले को देखने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। बच्चों को देखकर विजय शर्मा ने तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया।उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनका हाल जाना। इसके बाद वे बच्चों को पास की दुकान पर ले गए और उन्हें चॉकलेट दिलाई। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही मौजूदगी

दौरे के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ईश्वरी साहू, लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता संतोष मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि परदेशी पटेल, लाला राम साहू, परेतन वर्मा, भूखन साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय सम्मेलन में मनोहर गौशाला के जैविक कृषि और अनुसंधान कार्यों की सराहना

      – नई दिल्ली में दो दिवसीय सम्मेलन, गौमूत्र अनुसंधान और ‘फसल अमृत’ की दी जानकारी रायपुर | नई दिल्ली के होटल द अशोक में 6 और 7 अक्टूबर को…

    Read more

    युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    राज्य स्तरीय रोजगार मेले का उत्साहपूर्ण समापन, दो दिनों में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता 5 हजार से अधिक युवाओं का अंतिम चयन, मुख्यमंत्री ने लगभग 1,100 चयनित…

    Read more