दो पत्नियों के बाद तीसरी शादी की चाह! पत्नी और साली से की शादी, अब दोनों से मारपीट कर घर से निकाला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सकरी थाना क्षेत्र के घुरू गांव में एक युवक ने पहले संतान नहीं होने पर अपनी पत्नी की सगी बहन से दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से तीन बच्चे होने के बावजूद अब उसका झुकाव दूसरी महिला की ओर हो गया। आरोप है कि तीसरी शादी की मंशा से वह अपनी दोनों पत्नियों के साथ लगातार मारपीट कर रहा था। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली पत्नी से संतान नहीं हुई तो साली से रचा ली शादी

शिकायतकर्ता शशि सूर्यवंशी ने पुलिस को बताया कि उसके पति चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी पेशे से ड्राइवर हैं। शादी के बाद जब पहली पत्नी शशि से संतान नहीं हुई, तो उसने शशि की छोटी बहन पूर्णिमा सूर्यवंशी से दूसरी शादी कर ली। पूर्णिमा से दंपती के तीन बच्चे भी हैं।

अब तीसरी महिला से बढ़ी नजदीकियां

महिला का आरोप है कि कुछ समय से चंद्रप्रकाश का किसी अन्य महिला के साथ संबंध हो गया है। इसके बाद से उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया और वह दोनों पत्नियों के साथ आए दिन मारपीट करने लगा।

दोनों बहनों को पीटा, जान से मारने की धमकी

पीड़िता के मुताबिक करीब 15 दिन पहले आरोपी ने दूसरी पत्नी पूर्णिमा की पिटाई कर उसे उसके मायके चोरभट्टी छोड़ दिया था। रविवार शाम जब शशि ने घर की जरूरत का सामान लाने की बात कही तो आरोपी आगबबूला हो गया और उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।बीच-बचाव करने पहुंची आरोपी की मां मंगलीन बाई के सामने भी वह नहीं रुका। इसके बाद वह शशि को लेकर चोरभट्टी पहुंचा, जहां उसने दोनों बहनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

सकरी थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

मारपीट में घायल महिलाओं ने सकरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को डिजिटल मंचों के जरिए दुनिया तक पहुंचाएं, राज्यपाल रमेन डेका, खैरागढ़ विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस पर दिया संदेश

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककलाओं और जनजातीय संस्कृति को आधुनिक तकनीक से जोड़कर वैश्विक पहचान दिलाने की जरूरत है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा सिंह…

    Read more

    जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड, 40 बसों के ठहराव और यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं की होगी व्यवस्था

    रायपुर। जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए जिला मुख्यालय जशपुरनगर में आधुनिक बस टर्मिनल विकसित करने की तैयारी है। इस परियोजना पर 11 करोड़ 83 लाख…

    Read more