रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: लाइन डबलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट और कई देरी से चलेंगी

भोपाल। अगर आप जुलाई में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर लाइन डबलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से निरस्त और कुछ को निर्धारित समय से देरी से चलाने का फैसला किया है।

ये ट्रेनें पूरी तरह रहेंगी रद्द

रेलवे के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर संचालित नहीं होंगी—

  • 11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस – 22 और 23 जुलाई को ग्वालियर से रद्द।
  • 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस – 23 और 24 जुलाई को प्रयागराज से रद्द।
  • 64601 मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल – 21 से 23 जुलाई तक रद्द।
  • 64602 कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर – 21 से 23 जुलाई तक रद्द।

इन ट्रेनों का बदला गया रूट या गंतव्य

  • 14109 चित्रकूटधाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस – 22 और 23 जुलाई को चित्रकूटधाम के बजाय केवल बांदा स्टेशन तक चलेगी।
  • 14110 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूटधाम एक्सप्रेस – 22 और 23 जुलाई को केवल बांदा तक संचालित होगी और वहीं से वापसी करेगी।

इन ट्रेनों का बढ़ेगा सफर का समय

लाइन डबलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा—

  • 12175 हावड़ा-ग्वालियर एक्सप्रेस – 16 और 20 जुलाई को 40 मिनट की देरी।
  • 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस – 14, 16, 18 और 20 जुलाई को 30 मिनट की देरी।
  • 18203 दुर्ग-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस – 13, 15 और 22 जुलाई को 40 मिनट, जबकि 20 जुलाई को 120 मिनट तक प्रभावित रहेगी।
  • 19484 सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस – 14, 16, 18 और 20 जुलाई को 60 मिनट की देरी।
  • 26506 बनारस-खजुराहो एक्सप्रेस – 14, 18 और 20 जुलाई को 40 मिनट तक रोकी जाएगी।
  • 12177 हावड़ा-मथुरा एक्सप्रेस – 18 जुलाई को लगभग 40 मिनट की देरी से संचालित होगी।

यात्रा से पहले जरूर करें यह काम

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का अपडेटेड स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। लाइन डबलिंग का यह कार्य भविष्य में रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

  • Related Posts

    CG Anganwadi Bharti: महिलाओं के लिए खुला नौकरी का रास्ता, जानिए आवेदन से पहले किन बातों पर दें ध्यान

    सुकमा। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी के जरिए रोजगार तलाश रही महिलाओं के लिए अवसर सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों…

    Read more

    CG Political News: दो दिन की बंद कमरे वाली बैठक में सरकार के कामकाज पर मंथन, मंत्रियों को संगठन ने दिया साफ संदेश

    रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने राज्य सरकार के कामकाज और जमीनी स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के लिए राजधानी में दो दिवसीय मैराथन बैठक की। कुशाभाऊ ठाकरे…

    Read more