
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बिश्रामपुर क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने पति और ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि विवाह के बाद लगातार 20 लाख रुपये की मांग की गई और मांग पूरी नहीं होने पर मानसिक तथा शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।




