दक्षिणी राज्यों में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर सतर्क रहने की सलाह, डॉ. विनोद सिंह ने दी सावधानी बरतने की अपील

 

रायपुर: दक्षिण भारत के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उर्मिला हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल छत्तीसगढ़ में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, लेकिन अन्य राज्यों से मिल रही जानकारी को देखते हुए लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

बुजुर्ग, बच्चे और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग रखें विशेष सावधानी

डॉ. विनोद सिंह ने कहा कि बुजुर्गों, बच्चों तथा शुगर और बीपी जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने सलाह दी कि ऐसे लोग अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मौसम बदलने से भी बढ़ रहे सामान्य संक्रमण

उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण भी इन दिनों सर्दी, खांसी, बुखार और पेट से जुड़ी समस्याओं के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें

डॉ. विनोद सिंह ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, सर्दी या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। समय पर जांच और उपचार से बीमारी की सही पहचान हो सकती है और मरीज को बेहतर इलाज मिल सकता है।

सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव

डॉ. विनोद सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन पूरी सावधानी बरतना जरूरी है। उनका कहना है कि जागरूकता, समय पर चिकित्सकीय सलाह और आवश्यक एहतियात ही संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

  • Related Posts

    बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक, समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से हुईं सशक्त

    रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं जहां स्वरोजगार…

    Read more

    रायपुर में बिना अनुमति पोस्टर-फ्लैक्स लगाने पर ₹5 हजार जुर्माना, दुकानों की ब्रांडिंग पर भी सख्ती

    रायपुर। राजधानी में कही भी पोस्टर लगाने से पहले अब आपको सोचना पड़ेगा, क्योंकि रायपुर नगर निगम ने शहर में फ्री में पोस्टर और फ्लैक्स लगाने के लिए सभी 10 जोनों…

    Read more