फैक्ट्री हादसे ने छीनी मजदूर की जिंदगी, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

दुर्ग। भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में बुधवार को हुए दर्दनाक औद्योगिक हादसे में 40 वर्षीय मजदूर राजेश निलवरकर की मौत हो गई। फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान एक भारी वस्तु उनके ऊपर गिर गई, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।राजेश की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनके तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद फैक्ट्री में प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद मृतक के परिजन और साथी मजदूर बड़ी संख्या में फैक्ट्री परिसर पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों में कथित लापरवाही का आरोप लगाया।स्थानीय पूर्व पार्षद ने दावा किया कि फैक्ट्री में पहले भी इसी तरह की गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं और भारी वस्तु गिरने से एक मजदूर की जान जा चुकी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, जिसके चलते मजदूरों की जान जोखिम में पड़ रही है।मृतक के परिवार ने कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में परिजनों और प्रबंधन के बीच बातचीत की जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सीएसपी प्रशांत सिंह के अनुसार, सिस्कोल यूनिट-3 में काम के दौरान भारी वस्तु राजेश निलवरकर के ऊपर गिर गई, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद भिलाई-3 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में यदि किसी व्यक्ति या स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बलौदाबाजार को बड़ी सौगात दिलाने राजस्व मंत्री की पहल, औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का जल्द होगा विस्तार

    200 बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल के लिए नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से हुई सकारात्मक चर्चा रायपुर। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक…

    Read more

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री  साय आईबीसी 24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप शिक्षा विकास का मूलमंत्र, गुणवत्तापूर्ण…

    Read more