
जबलपुर : महिला आरक्षक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उससे संबंध बनाए, शादी का भरोसा दिया और बाद में सच्चाई सामने आने पर विवाद खड़ा हो गया। मामले को लेकर महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।







