
बालोद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोलझर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा 9वीं और 10वीं की पांच छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद स्कूल प्रशासन और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। सभी छात्राओं को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा।







