65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। बरामद गांजे की कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है।यह पूरी कार्रवाई देवभोग थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की तरफ से एक संदिग्ध वाहन भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाला है। सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस ने खुटगांव चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर सघन जांच अभियान शुरू किया।वाहनों की तलाशी के दौरान एक संदिग्ध गाड़ी को रोका गया, जिसमें ऊपर से सब्जियों के कैरेट रखे हुए थे।

सब्जियों के नीचे छिपा था गांजे का जखीरा

जब पुलिस ने वाहन की गहराई से जांच की तो सब्जी के कैरेटों के नीचे गांजे के कई पैकेट छिपाकर रखे गए मिले। पुलिस ने मौके से कुल 130 किलो गांजा बरामद किया।इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक को तुरंत हिरासत में ले लिया।

उत्तर प्रदेश का रहने वाला है आरोपी

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम राहुल पांडेय बताया है, जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

अब सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ओडिशा में गांजे की सप्लाई किसने की थी और उत्तर प्रदेश में यह खेप कहां पहुंचाई जानी थी। मामले में तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश भी की जा रही है।

एक हफ्ते में तीसरी बड़ी कार्रवाई

देवभोग पुलिस की यह सप्ताहभर के भीतर तीसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। इससे पहले भी ओडिशा सीमा पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के तस्करों को पकड़ा था, जिनके पास से एक करोड़ रुपये से ज्यादा का गांजा बरामद किया गया था।लगातार हो रही कार्रवाई के बाद सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने निगरानी और चेकिंग और ज्यादा सख्त कर दी है।

  • Related Posts

    रायपुर के मॉल में पार्किंग शुल्क पर आयोग का बड़ा फैसला, ग्राहक से वसूली को माना अनुचित…55 हजार रुपये लौटाने का आदेश

    रायपुर। मॉल में खरीदारी या अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर राज्य उपभोक्ता आयोग ने अहम फैसला सुनाया है। सड्डू स्थित एक मॉल से…

    Read more

    राजनांदगांव में तिमाही परीक्षा के बीच 250 छात्र पहुंचे सरकारी कार्यक्रम में, शिक्षा विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

     राजनांदगांव। सरकारी स्कूलों में चल रही तिमाही परीक्षाओं के बीच राजनांदगांव में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा विभाग की निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर…

    Read more