सरकारी नौकरी मिली, फिर भी नहीं पहुंचे ड्यूटी पर… आबकारी विभाग ने 29 आरक्षकों की नियुक्ति की रद्द, अब होगी नई भर्ती

 छत्तीसगढ़ :  आबकारी आरक्षक के पद पर चयनित होने के बावजूद समय पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 29 अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। आबकारी आयुक्त कार्यालय ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि बार-बार अवसर देने के बाद भी अभ्यर्थियों ने जॉइनिंग नहीं की, जिसके चलते नियमानुसार यह कार्रवाई की गई।

200 पदों पर हुई थी नियुक्ति, 29 अभ्यर्थी नहीं पहुंचे

आबकारी विभाग ने 23 अप्रैल 2026 को 200 चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति और पदस्थापना आदेश जारी किए थे। हालांकि इनमें से 29 अभ्यर्थी तय समय के भीतर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद विभाग ने उन्हें अंतिम मौका देते हुए 9 जून तक कार्यभार ग्रहण करने की मोहलत भी दी थी।विभाग की ओर से जारी नोटिस में साफ कहा गया था कि निर्धारित समय सीमा के बाद नियुक्ति स्वतः समाप्त मानी जाएगी। इसके बावजूद संबंधित अभ्यर्थियों ने जॉइनिंग नहीं दी, जिसके बाद उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई।

इन जिलों में मिली थी पोस्टिंग

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, राजनांदगांव, कबीरधाम, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही समेत कई जिलों के आबकारी कार्यालयों, उपायुक्त कार्यालयों और संभागीय उड़नदस्ता इकाइयों में की गई थी।

नियमों के तहत हुई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होता है। यदि कोई अभ्यर्थी समय पर जॉइनिंग नहीं देता तो विभाग उसे अंतिम अवसर प्रदान कर सकता है। इसके बाद भी अनुपस्थित रहने पर नियुक्ति रद्द करना नियमों के तहत आवश्यक होता है।

जल्द होगी नए अभ्यर्थियों की नियुक्ति

आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा ने बताया कि जॉइनिंग नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को कुल पांच नोटिस जारी किए गए थे। अंतिम अवसर के रूप में 15 दिन का अतिरिक्त समय भी दिया गया, लेकिन कोई भी कार्यभार ग्रहण करने नहीं पहुंचा। ऐसे में उनकी नियुक्ति समाप्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि रिक्त हुए पदों पर अगले दो से तीन दिनों के भीतर नए अभ्यर्थियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

  • Related Posts

    शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

        शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के परिसर में सेवा संकल्प कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत दिनांक 25/09/2026 को…

    Read more

    MAKE IN INDIA AT 12: PM मोदी बोले- ‘भारत में ज्यादा उत्पादन, ज्यादा निवेश और ज्यादा निर्यात’

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज Make in India पहल के 12 साल पूरे होने पर इसकी उपलब्धियों को रेखांकित किया। 25 सितंबर 2014 को शुरू की गई इस…

    Read more