सागर : जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले ने अब आबकारी विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने विभागीय स्तर पर कड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबित अधिकारियों में आबकारी सहायक आयुक्त कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और बंडा सर्किल के आबकारी उप निरीक्षक प्रोशनी उरेती शामिल हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी को ग्वालियर मुख्यालय किया अटैच
सरकार ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को भी उनके मौजूदा दायित्व से हटा दिया है। उन्हें ग्वालियर स्थित विभागीय मुख्यालय में अटैच किया गया है।
शराब कांड के बाद बढ़ी प्रशासनिक जवाबदेही
सागर में जहरीली शराब मामले के सामने आने के बाद प्रशासन और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठे थे। अब सरकार की इस कार्रवाई को पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों पर हुई कार्रवाई के बाद विभागीय स्तर पर निगरानी और अवैध शराब के खिलाफ अभियान को लेकर भी सख्ती बढ़ने की संभावना है।