साहस और सजगता का सम्मान – चाकू से हमला कर लूट करने वाले आरोपी को पकड़ने में सहयोग करने वाले आम नागरिक आकाश शुक्ला को किया गया सम्मानित

 

माह मार्च 2025 मेें थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत कैनल रोड कटोरा ताला के पास लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ने में, दिखाई गई तत्परता, साहस एवं जिम्मेदारी हेतु सम्मान किया गया है।

ज्ञात हो कि प्रार्थी दिलीप महानंद, निवासी रायपुर दिनांक 07.03.2025 को सिविल लाईन स्थित कैनल रोड कटोरा तालाब के पास कुर्सी पर बैठा था। इसी दौरान एक युवक द्वारा उसे चाकू दिखाकर धमकाते हुए उसके पास रखे हुए मोबाईल फोन एवं नगदी रकम को लूट कर भाग गया था। घटना की सूचना पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 112/25 धारा 309(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना प्रारंभ की गई तथा आरोपी केशव सोनी पिता पुरूषोत्तम सोनी निवासी रायपुर को गिरफ्तार किया गया।

उक्त घटना के दौरान आरोपी को पकड़ने एवं पुलिस कार्यवाही में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने वाले श्री आकाश शुक्ला निवासी रायपुर की साहसपूर्ण भूमिका को देखते हुए आज पुलिस आयुक्त रायपुर श्री संजीव शुक्ला द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कांबले, पुलिस उपायुक्त श्री मयंक गुर्जर एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री तारकेश्वर पटेल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में जागरूक नागरिकों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा ऐसे उदाहरण समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

रायपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

  • Related Posts

    पर्यटन और संस्कृति विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    रायपुर : रायपुर में पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास-धर्मस्व विभाग की गतिविधियों और उपलब्धियों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ने सचिव डॉ. एस. भारती दासन के साथ संयुक्त रूप से प्रेस…

    Read more

    रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के लिए खुशखबरी, इस खास फैसले से खातों में समय से पहले पहुंचेगी अगली किस्त

    Mahtari Vandan Yojana Advance Kist: रक्षाबंधन के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं को खास राहत देने की तैयारी में है। योजना की अगली किस्त सितंबर के…

    Read more