बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने प्रशासनिक स्तर पर कई अहम फैसले लिए हैं। हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के 19 अधिकारियों की सेवा की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में पदोन्नति के आदेश भी जारी किए गए हैं। वहीं बेमेतरा जिला न्यायालय में कोर्ट मैनेजर की नियुक्ति की गई है। पदोन्नति संबंधी आदेश कार्यवाहक क्षमता में दो साल की अवधि के लिए जारी किए गए हैं।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 से उच्च न्यायिक सेवा के 19 अधिकारियों की सेवा संपुष्ट की गई है। सूची में वीरेंद्र, मुकेश कुमार तिवारी, अमित कुमार कोहली, जितेंद्र कुमार ठाकुर, जगदीश राम, मोनिका जायसवाल, अनिल कुमार बारा, संतोष कुमार महोबिया, पुष्पलता मार्कंडे, मोना चौहान, कृष्णा कुमार सूर्यवंशी, वंदना वर्मा, संजया रात्रे, संतोष ठाकुर, नरेंद्र कुमार, श्यामवती मरावी, सुषमा लाकड़ा, अनिल प्रभात मिंज और दीपक कुमार कोशले के नाम शामिल हैं।

हाईकोर्ट प्रशासन ने रजिस्ट्री के विभिन्न पदों पर पदोन्नति के आदेश भी जारी किए हैं। आदेश के तहत प्रवीण कुमार सिन्हा और पवन कुमार झा को उप रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नत किया गया है।

वहीं जयप्रकाश शुक्ला, विजय कुमार मिंज और अनिल कुमार गुप्ता को सहायक रजिस्ट्रार बनाया गया है। ये पदोन्नतियां कार्यवाहक क्षमता में दो वर्ष की अवधि के लिए की गई हैं।

Related Posts

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, छत्तीसगढ़ का दौरा हुआ रद्द, मुख्यमंत्री साय ने व्यक्त की संवेदनाएं

रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का आज 76 साल की उम्र में निधन हो गया. इसके साथ ही उनका आज छत्तीसगढ़ का दौरा रद्द…

Read more

छत्तीसगढ़ में लगेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री, 152.74 करोड़ का निवेश, 3,500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ अब तक देश में खनिज, स्टील और बिजली उत्पादन के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन आने वाले समय में प्रदेश की पहचान इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भी…

Read more