केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, छत्तीसगढ़ का दौरा हुआ रद्द, मुख्यमंत्री साय ने व्यक्त की संवेदनाएं

रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का आज 76 साल की उम्र में निधन हो गया. इसके साथ ही उनका आज छत्तीसगढ़ का दौरा रद्द हो गया है. केंद्रीय मंत्री की माता के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है.

जानकारी के अनुसार, शिवराज सिंह की माता का भोपाल एम्स में उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार ग्राम जैत, सीहोर में होगा. इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताते हुए दुःख की इस घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएँ शिवराज सिंह एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति व्यक्त की.

Related Posts

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने प्रशासनिक स्तर पर कई अहम फैसले लिए हैं। हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के 19 अधिकारियों की सेवा की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही रजिस्ट्री…

Read more

छत्तीसगढ़ में लगेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री, 152.74 करोड़ का निवेश, 3,500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ अब तक देश में खनिज, स्टील और बिजली उत्पादन के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन आने वाले समय में प्रदेश की पहचान इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भी…

Read more