अवैध शराब पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का फूटा गुस्सा, अफसरों से बोले- जब मुझे पता है तो पुलिस को क्यों नहीं?

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अवैध शराब बिक्री को लेकर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का गुस्सा खुलकर सामने आया। सुशासन तिहार शिविर के दौरान उन्होंने आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखी नाराजगी जताई।

सांसद ने अधिकारियों से सीधे सवाल करते हुए कहा कि जब उन्हें खुद पता है कि किन इलाकों में खुलेआम अवैध शराब बिक रही है, तो फिर पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी जानकारी क्यों नहीं है।

इन इलाकों का नाम लेकर लगाए गंभीर आरोप

बृजमोहन अग्रवाल ने बैठक के दौरान भाठागांव, मठमुरैना और संतोषी नगर का नाम लेते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में लगातार अवैध शराब की बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों तक यह जानकारी पहुंच रही है, ऐसे में संबंधित विभागों का अनजान बने रहना सवाल खड़े करता है।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सांसद ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए साफ कहा कि अवैध शराब बेचने वालों को तुरंत पकड़कर जेल भेजा जाए। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सुशासन तिहार में उठा कानून व्यवस्था का मुद्दा

सुशासन तिहार शिविर के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अवैध शराब बिक्री और उससे जुड़ी परेशानियों का मुद्दा उठाया। इसके बाद सांसद ने अधिकारियों की मौजूदगी में नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई तेज करने को कहा।उन्होंने यह भी संकेत दिए कि यदि हालात नहीं सुधरे तो आगे और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

  • Related Posts

    रायपुर में दीपक टंडन के होटल पर पुलिस का छापा, शराब की बोतलें और ग्राहकों की डायरियां बरामद, 2 दिन बढ़ी रिमांड

     रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथित ठगी के मामलों में गिरफ्तार कारोबारी दीपक टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद सोमवार…

    Read more

    UGC नियमों के उल्लंघन का आरोप: रविशंकर विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को हाईकोर्ट में चुनौती

    रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के एम.टेक. ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स एवं लेजर टेक्नोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर की सीधी भर्ती का मामला अब छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर पहुंच गया है। इस भर्ती…

    Read more