
Mrunal Thakur Dating Rumours: भारतीय क्रिकेटरों और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के रिश्तों को लेकर चर्चा अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इसी बीच टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को लेकर भी डेटिंग की अटकलें तेज हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। अब इन चर्चाओं के बीच मृणाल ठाकुर की ओर से सामने आए एक कथित रिएक्शन ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।






