
छत्तीसगढ़ : सावन के बीच छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है। सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 4 अगस्त से अगले चार दिनों तक रायपुर सहित कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। कई स्थानों पर तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।





